Uttarakhand: उत्तराखण्ड में अगामी 2022 चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से हैं। प्रदेश की पार्टियां चुनावी माहौल कायम करने के लिए धरातल पर उतर कर चुनावी रैलियां शुरू कर रही हैं। जहां आज यानी तीन सिंतबर को कांग्रेस पार्टी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की विधानसभा खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आगाज कर रही हैं तो वहीं भाजपा भी कहां पीछे रहने वाली है। बीजेपी भी जनसंवादी रैली से अपनी यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) की विधानसभा श्रीनगर से शुरू करेगी।
रैलियों से हमलावार हो रही हैं पार्टियां
जैसे—जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे—वैसे पार्टी अपनी तैयारीयों से जनता को रिझाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की दोनो पार्टी बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के क्षेत्र में अपनी रैलियों की चुनावी तैयारीयों की शुरूआत कर रहे है। साथ ही रैली के माध्यम से ही एक दूसरे पर हमलवार भी हो रहें है। दोनों ही पार्टियां 3 सितंबर को यानी आज अपनी रैलियों का आगाज कर रहीं हैं।
कांग्रेस जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा खटीमा से परिवर्तन रैली की शुरुआत कर रही है तो वहीं भाजपा भी कांग्रेस से पीछे नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की विधानसभा श्रीनगर से जनसंवाद रैली का आगाज कर दिया है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर रैलियों को लेकर हमलावर हो रही है।
ऐसे मे देखना यह होगा, क्या दोनो पार्टी एक दूसरे पर भारी होगीं या जनता पर। फिलहाल कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा जनसंवाद रैली ना कर जनता से माफी मांगने की रैली निकाले क्योंकि, पिछले साढ़े 4 साल तक भाजपा सरकार ने जनता को छला है।