Omicron: जहां कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को झंजोडकर रखा था अब कोरोना के नए वेरिएंट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जी हां खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट को खतरनाक माना है और लोगों को इसे आगाह किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नए वेरिएंट को B.1.1.529 कहा है और इसे ओमिक्रोन नाम दिया गया है। इस हफ्ते पहली बार नए वेरिएंट की पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई। उसके बाद यह स्ट्रेन बोत्सवाना सहित आसपास के कई और देशों में फैल गया है।
टीका लगने वालों के लिए भी खतरनाक है ओमिक्रोन
जहां डबल्यूएचओ (WHO) ने भी माना है कि नया वेरिएंट ओमिक्रोन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है वहीं चिंता जताते हुए यह भी कहा है कि नया वेरिएंट तेजी से फैलने वाला है। ये काफी खतरनाक है और दोनों टीका लगा चुके लोगों में भी संक्रमण होने का पता चला है। इतना ही नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी।। वैज्ञानिक विश्लेषण कर रहे हैं और इस बात का पता लगा है कि नया वेरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है।
जाने क्या है ओमिक्रोन?
दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि ओमिक्रॉन में पिछले वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा म्युटेशन देखा जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के महामारी विज्ञानी सलीम अब्दुल करीम ने सीबीएस न्यूज को बताया कि चिंता की बात ये है कि नए वेरियंट पर मौजूदा टीके काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा ये काफी तेज़ी से भी फैल रहा है। करीम ने कहा, ‘अगर ये वेरिएंट डेल्टा की तुलना में अधिक या अधिक तेजी से फैलता है, तो इसका अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होगा।’
भारत में नया वेरिएंट बना चिंता का विषय
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। भारत ने जहां 12 देशों के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जांच अनिवार्य कर दिया है वहीं अमेरिका आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।