MS Dhoni: इंडियन क्रिकेट के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धानी खेल के मैदान के हीरो तो है ही लेकिन अब जल्द अपने नए अंदाज ग्राफिक नॉवेल ‘अर्थव: द ओरिजिन में दिखाई देने वाले है। बुधवार को उन्होने फेसबुक हैंडल के माध्यम से अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास का पहला लुक जारी कर दिया है। यह एक पौराणिक वेब सीरीज है जिसमें उनका लुक काफी दमदार लग रहा है। जिसमे एम.एस धोनी महादेव वाले अंदाज में दिख रहे हैं, जिनके सिर पर जटाएं हैं और गले में मालाएं लिपटी हैं।

अब फैन्स धोनी को जल्द उनके ऐनिमेटेड अवातर में देख सकेंगे। यह पौराणिक साइंस फिक्शन वेब सीरीज़ है, जो धोनी एंटरटेनमेंट ही लेकर आ रहा है। यहां बता दें कि Dhoni Entertainment की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिकेटर की वाइफ साक्षी धोनी हैं। साक्षी ने इसे थ्रिलिंग सीरीज़ बताया है। धोनी के इस अंदाज को देख फैन्स की खुशियों का ठिकाना नहीं है। अब उन्हें इस नॉवल के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार है और लगातार उनके इस लुक की तारीफ की जा रही है।
इस ऐनिमेटेड टीज़र में धोनी किसी शूरवीर की तरह दुष्टों और राक्षसों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस झलक में उनका रूद्र रूप साफ नजर आ रहा है और यही अंदाज उनके फैन्स को कायल भी कर रहा है। इस ग्राफिक नॉवेल का निर्माण Virzu Studios और MIDAS Deals प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है। बताया जा रहा है कि लेखक रमेश थमिलमनी के इस पौराणिक सुपरहीरो नॉवेल पर पिछले काफी समय से काम चल रहा था।
धोनी से पहले शहरूख खान को किया था अप्रोच
दिलचस्प बात यह है कि इस किरदार के लिए धोनी पहली पसंद नहीं थे। जी हां, 7 साल पहले इस किरदार के लिए बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को अप्रोच किया गया था। यही नहीं, तब धोनी की तरह ही शाहरुख का भी सुपरहीरो अवतार खूब चर्चा में आया था। धोनी की तरह ही तरह ही शाहरुख खान के ‘अर्थव’ अवतार का भी इसी तरह टीजर और पोस्टर जारी किया गया था। तब फैंस के बीच यह काफी वायरल हुआ था।

अर्थव: द ओरिजीन’ के लेखक रमेश तमिलमनी ने 2015 में शाहरुख खान के अपने प्रोजेक्ट से जुड़ने पर खुशी जताई थी। कहा था, ‘हमें लगता है कि अथर्व का किरदार और शाहरुख खान की पर्सनैलिटी पूरी तरह मेल खाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, जब हमने उन्हें अप्रोच किया। वह भी इससे जुड़ने के लिए तैयार हो गए। वह इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं।’ तब सोशल मीडिया पर कई इलस्ट्रेशंस वायरल हुए थे, जिसमें शाहरुख के किरदार का स्केच था। साथ ही कुछ हथियार भी बने थे, जिसका इस्तेमाल ‘अर्थव’ अपनी लड़ाई में करता है। तब शाहरुख खान के फैंस इससे इतने उत्साहित हुए थे कि उन्होंने ऐक्टर से अपील की थी कि वह इस पर फिल्म भी बनाएं। बहरहाल, अब महेंद्र सिंह धोनी ‘अर्थव’ बने नजर आएंगे। उम्मीद यही है कि उनकी यह एनिमेटेड सीरीज सुपरहिट साबित होगी।