• मुख्य पृष्ठ
  • हमारे बारे में
  • ख़बरें
    • प्रमुख ख़बरें
    • राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • राज्य
    • दुनिया
    • व्यापार व अर्थव्यवस्था
    • स्वास्थ्य
    • कानून व प्रशासन
    • महिलाएं व बच्चे
    • खेल व ई-गेम्स
    • विज्ञान व प्रौद्योगिकी
    • पर्यावरण
    • कला व संस्कृति
    • विचार व संपादकीय
    • कहानी कॉर्नर
Khabarspot
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • हमारे बारे में
  • ख़बरें
    • प्रमुख ख़बरें
    • राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • राज्य
    • दुनिया
    • व्यापार व अर्थव्यवस्था
    • स्वास्थ्य
    • कानून व प्रशासन
    • महिलाएं व बच्चे
    • खेल व ई-गेम्स
    • विज्ञान व प्रौद्योगिकी
    • पर्यावरण
    • कला व संस्कृति
    • विचार व संपादकीय
    • कहानी कॉर्नर
No Result
View All Result
Khabarspot
No Result
View All Result
Home प्रमुख ख़बरें

धनोल्टी पहुंचे सीएम,1 अरब 41 करोड़ 37 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar Spot Desk by Khabar Spot Desk
17/12/2021
in प्रमुख ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
धनोल्टी पहुंचे सीएम,1 अरब 41 करोड़ 37 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का किया शिलान्यास
137
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई टिहरी-प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधासभा धनोल्टी के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय कंडीसौड पहुंचकर नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।जिसमे पेयजल निगम की 6, जल संस्थान की 10, पीएमजीएसवाई द्वितीय तथा लोनिवि की 2-2 योजनाएं व ग्रामीण निर्माण विभाग की 1 योजना शामिल है। 

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिला तब से हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में कैंप लगाए जा रहे हैं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तमाम युवाओं को ऋण वितरित किए जा रहे हैं.। मुख्यमंत्री ने कहा की कोरोना की वजह से अनेक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा , पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ का राह पैकेज दिया। उन्होंने कहा सरकार ने निर्णय लिया कि सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी जायेगी। साथ ही मार्च 2022 तक विभिन्न भर्तियों का आवेदन शुल्क माफ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों, कलस्टरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रदेश की बहनों को 05 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रूपये से बढ़ाकर 3500 रूपये किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हिन्दुस्तान विकास की नई बचाइए को छू रहा है। साथ ही भारत का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा रहा है , उन्होंने कहा भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राप्त मांग पत्रों का परीक्षण किया जाएगा।इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट, डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी, गोविंद सिंह रावत, राजेन्द्र जुयाल, रामचंद्र खंडूरी, मीरा सकलानी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी व स्थानीय जनता उपस्थित थी।

Tags: cm uttarakhanddehradunDhanaultiNew tehriNews trendSchemeUttarakhand tehri
Previous Post

18 दिसंबर को बीजेपी निकालेगी विजय संकल्प यात्रा, जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ

Next Post

खटीमा में बनेगा महाराणा प्रताप के नाम पर खेल विश्वविद्यालय- सीएम धामी

Next Post
खटीमा में बनेगा महाराणा प्रताप के नाम पर खेल विश्वविद्यालय- सीएम धामी

खटीमा में बनेगा महाराणा प्रताप के नाम पर खेल विश्वविद्यालय- सीएम धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

  • कला व संस्कृति
  • कहानी कॉर्नर
  • कानून व प्रशासन
  • खेल व ई-गेम्स
  • दुनिया
  • पर्यावरण
  • प्रमुख ख़बरें
  • महिलाएं व बच्चे
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विचार व संपादकीय
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी
  • व्यापार व अर्थव्यवस्था
  • स्वास्थ्य

Tags

Aam Aadmi Party aap AAP party Ajay Kothiyal America Bharatiya Janta Party BJP Bollywood cm uttarakhand Congress Death dehradun Dharmendra Pradhan Education Election Election 2022 Elections Famous singer Haridwar Harish rawat INC Indian National Congress Indian President Kedarnath Kulpati Prof PB Sharma National health mission News trend PM Modi Pralhad Joshi President Pushkar Singh dhami School Education Social Media Students Technology Tokyo 2020 Tokyo peralympic 2020 trend on social media Uttarakhand Uttarakhand Assembly Election 2022 Uttarakhand Election Uttarakhand Elections uttarakhand news Uttarakhand Police Uttar Pradesh

© 2021 Khabarspot.com

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • हमारे बारे में
  • प्रमुख ख़बरें
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • राज्य
  • दुनिया
  • व्यापार व अर्थव्यवस्था
  • स्वास्थ्य
  • कानून व प्रशासन
  • महिलाएं व बच्चे
  • खेल व ई-गेम्स
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी
  • पर्यावरण
  • कला व संस्कृति
  • विचार व संपादकीय
  • कहानी कॉर्नर

© 2021 Khabarspot.com