गणेश चतुर्थी: किसी भी पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना के साथ ही शुरू होती है। हिंदू धर्म में गणपति का महत्व बहुत अधिक होता है। हर महीने की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत भक्त रखते हैं। I साल 2021 में इस उत्सव की शुरुआत 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ होगी। इस शुभ अवसर पर ग्रहों की कुछ ऐसी स्थिति बनी हुई है, जिससे राशि चक्र की कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है और गणपति महाराज इन राशियों पर मेहरबान रह सकते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन चार ग्रह अपनी स्वराशि में विराजमान रहेंगे। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह, शुक्र ग्रह तुला राशि में बुध ग्रह अपनी राशि कन्या में और शनि अपनी राशि मकर में होंगे। ग्रहों के इस अद्भुत संयोग का लाभ राशि चक्र की 4 राशियों को विशेष रूप से मिलेगा। विघ्नहर्ता सुखकर्ता भगवान गणेश की कृपा से इन राशियों के जीवन की कई परेशानियां इस दौरान दूर हो सकती हैं।
मिथुन राशि
गणपति महाराज की कृपा तो इस राशि के जातकों पर रहेगी ही साथ ही आपके चतुर्थ भाव यानि कि सुख भाव में आपकी राशि के स्वामी बुध का विराजमान होना। यह आपको करियर के क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। वहीं पंचम भाव में बैठे शुक्र आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ दिलाएंगे। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं, उनके जीवन में रोमांस की अधिकता इस दौरान देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में मिथुन राशि के जातकों को सामंजस्य देखने को मिलेगा।
सिंह राशि
भगवान गणेश की कृपा से सिंह राशि के जातकों के प्रभाव क्षेत्र में इस समय वृद्धि हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में इस दौरान तेज रहेगा। गणेशजी आपकी बुद्धि को प्रखरता प्रदान करेंगे। वहीं आपके तृतीय भाव में शुक्र की स्थिति आपको भौतिक सुख सुविधाएं भी प्रदान करेगी। जो लोग फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े इस राशि के जातक अपनी बातों से जनता का मन मोह सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के जीवन में रोमांस की अधिकता इस दौरान देखने को मिलेगी। आपके जो काम अटके हुए थे, वह भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं। आपके एकादश भाव में सूर्य की स्थिति करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ पहुंचाएगी। हालांकि आपको अपनी माता के स्वास्थ्य पर इस दौरान ध्यान देना होगा क्योंकि चतुर्थ भाव में जो कि माता का भाव कहा जाता है, वहां शनिदेव विराजमान हैं। यदि आप गणेशजी की पूजा करते हैं तो जीवन कि हर परेशानी से आर पा सकते हैं।
धनु राशि
आपके लिए ग्रहों की स्थिति बहुत ही शुभ फलदायक है। आपके एकादश भाव में शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे, जो आपको कई क्षेत्रों से लाभ प्रदान कर सकते हैं। इस दौरान बड़े भाई-बहनों के साथ आपका सामंजस्य बेहतर होगा। वहीं दशम भाव में बैठे बुध आपको करियर के क्षेत्र में भी लाभ प्रदान करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी इस दौरान सुधार देखने को मिलेंगे।