दिल्ली/देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा ने पांच राज्यों में चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों को घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव अरुण सिंह ने इस बात की घोषणा की।
इसी कड़ी में केन्द्रीय संसदीय कार्य, कोयला, खान मंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं पश्चीम बंगाम से लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्तर प्रदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव प्रभारी के तौर पर काम करेंगे वहीं अनुराग ठाकुर, शोभा करंदलाजे, अर्जुन मेघवाल, अनुपूर्ण देवी, कैप्टन अभिमन्यु, सरोज पांडेय और विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया है।
पंजाब की कमान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दी गई है। पंजाब में तीन सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसमें मीनाक्षी लेखी, हरदीप सिंह पुरी और विनोद चावड़ा शामिल है।
मणिपुर में केंद्रीय पर्यावरण, रोजागार मंत्री भूपेंद्र यादव चुनाव प्रभारी होंगे वहीं, सह प्रभारी में प्रतिमा भौमिक और अशोक सिंघल को नाम शामिल है। वहीं गोवा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस होंगे।