Ranbir-Alia: बॉलीवुड के हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी फिल्मों की कहानी जैसी है। आइए उनकी लव स्टोरी को जाने कि कैसे पहली नजर का प्यार जल्द शादी के बंधन मे बंधने जा रहा हैं। बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने मनमोहक पीडीए और छुट्टियों की तस्वीरों के साथ कितने खुश नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे के जीवन के साथ—साथ एक दूसरे के परिवारों का हिस्सा बन गए हैं। एक-दूसरे के परिवार के साथ डिनर में शामिल होने से लेकर जरूरत के समय में एक दूसरी की ताकत बन कर खड़े रहने तक, यह साबित करता हैं कि वह इस समय के सबसे प्रिय जोंड़ो में से एक हैं। उनका परिवार व फैंस इस जोड़े के शादी के बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि हमारा किसी एक महत्वपूर्ण इंसान के साथ प्रेम अनुबंध तय है, हमारे सांसारिक जीवन में आने से पहले हमारे जीवन साथी का चयन हो जाता है। जिसे हम सॉलमेट कहते हैं। उनसे हम अपने जीवनकाल में मुलकात करते है और हमेशा के लिए उनके हो जाते है। हमें यकीन है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के हमसफ़र हैं। सीक्रेट वेकेशन पर जाने से लेकर फैमिली गेट-टुगेदर अटेंड करने तक, आलिया और रणबीर को एक-दूसरे के साथ समय बिताना काफी पंसद है। आइए एक नजर डालते हैं इनकी लव स्टोरी पर।
आलिया भट्ट को नौ साल की उम्र से ही रणबीर कपूर पर था क्रश
आलिया भट्ट कभी भी यह स्वीकार करने से नहीं कतराती हैं कि उन्हें हमेशा से रणबीर से प्यार रहा है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि आलिया को नौ साल की उम्र से ही रणबीर पर क्रश था। यह सब तब शुरू हुआ था जब उन्होंने 2005 की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन दिया था और रणबीर संजय लीला भंसाली के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे।
आलिया भट्ट की रणबीर कपूर से पहली मुलाकात
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पहली फिल्म के सेट पर दोनों को हुआ प्यार
पहली बार जब मीडिया के सामने सार्वजनिक आए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने किया था कन्मर्फ अपना और आलिया भट्ट का रिश्ता
रणबीर और आलिया द्वारा अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक पुष्टि करने के बाद, आलिया के पिता ने खुशी-खुशी अपनी मंजूरी दे दी थी। टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने आलिया और रणबीर के बढ़ते प्यार के बारे में बात की थी। जहां उन्होने कहा कि वह रणबीर से प्यार करते हैं और वह एक अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा था: “ठीक है, निश्चित रूप से वे प्यार में हैं और इसे समझने के लिए आपको किसी प्रतिभा की जरूरत नहीं है। मुझे रणबीर पंसद है और वह एक अच्छे व्यक्ति है। वे अपने रिश्ते के लिए क्या करते हैं कुछ ऐसा है जो उन्हें खुद पता लगाना होगा। क्या उनका रिश्ता विवाह की ओर बढ़ रहा है, यह सब इन दोनो को 21वीं सदी के दूसरे दशक में रहते हुए खुद मालूम करना होगा।” जहां भट्ट परिवार ने रणबीर-आलिया के बढ़ते प्यार को मंजूरी दी थी, वहीं कपूर की बारी थी। ऐसा माना जाता था कि नीतू कपूर ने रणबीर की पिछली गर्लफ्रेंड्स के साथ कभी अच्छे रिश्ते नहीं बनाए। हालांकि, इस बार नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के साथ तुरंत जुड़ाव महसूस किया था। अब हम अक्सर उन्हें डिनर डेट और फैमिली सेलिब्रेशन पर एक साथ देखते हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बन रहा है सपनो का घर