Dehradun: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) बुधवार को देहरादून पहुंच कर चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का घोषणापत्र भी जारी किया।
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने अपना त्रिशुल गाड़ लिया है। चुनाव को मद्देनजर उन्होनें आज यानी बुधवार को देहरादून पहुंच कांग्रेस का घोषणापत्र जारी कर दिया है। जहां उन्होने चारधाम को नमन कर चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया।
संबोधन में भाजपा के काम पर किया निशाना, कहा प्रदेश की महिला है परेशान
प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर कहा कि भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश भर में गन्ने का बकाया 14,000 करोड़ रुपये है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदे हैं। इन हेलीकॉप्टरों की कीमत पर बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने इसके बजाए दो हेलीकॉप्टर खरीदे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।घोषणापत्र एक नजर में…
- चार लाख युवाओं को रोजगार,
- गैस सिलेंडर के दाम नहीं होंगे 500 के पार,
- 5 लाख परिवारों को सालाना मिलेंगे रु 40,000,
- स्वास्थ्य विधाएं हर गांव हर द्वार,
- 4 लाख लोगों को देंगे नौकरी
- शिक्षा और स्वस्थ को मजबूत करेंगे
- 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर
- 5 लाख लोगों को 40 हजार रूपए देंगे, जिनकी नौकरी कोविड की वजह से चली गई है
- पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा , पर्यटन पुलिस एक अलग से फोर्स बनाई जाएगी
- 40% सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- पुलिस विभाग में भी 40% पद महिलाओं को दिए जायेंगे
- आशा वर्कर्स का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा
- कोरोना की वजह से जो परिवार कमजोर हो गए, उन कमजोर परिवारों के लिए 40,000 की मदद सालाना दी जाएगी।
- स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा ड्रोन की मदद से पहाड़ी इलाकों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी
- सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
- पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
- सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
- राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
- अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
- राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ का ग्रेड पर दिया जाएगा।
- राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
- मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
- सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
- कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।