रसोई गैस कीमत: आम आदमी की जेब में फिर एक बार मंगाई की पड़ी मार। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर से इजाफा किया है। इस बार रसोई गैस की कीमत 25.50 रुपये बढ़ाई गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए हो गया है।
किस क्षेत्र में कितना है रसोई गैस का दाम?
बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का नया भावदिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का दाम 859.50 रुपए से बढ़कर 884.50 रुपए हो गया है तो वहीं कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 911 रुपए हो गया 875.50 की बजाय 900.5 रुपए चुकाना पड़ेगा।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है।
2021 मे 190.5 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करती हैं। साल 2021 की शुरुआत में यानी जनवरी में दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी, जो अब बढ़ते-बढ़ते 884.50 रुपए की हो गई है। इस तरह 9 महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में अभी तक 190.50 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।
कहां देखे एलपीजी गैस की कीमत?
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।