• मुख्य पृष्ठ
  • हमारे बारे में
  • ख़बरें
    • प्रमुख ख़बरें
    • राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • राज्य
    • दुनिया
    • व्यापार व अर्थव्यवस्था
    • स्वास्थ्य
    • कानून व प्रशासन
    • महिलाएं व बच्चे
    • खेल व ई-गेम्स
    • विज्ञान व प्रौद्योगिकी
    • पर्यावरण
    • कला व संस्कृति
    • विचार व संपादकीय
    • कहानी कॉर्नर
Khabarspot
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • हमारे बारे में
  • ख़बरें
    • प्रमुख ख़बरें
    • राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • राज्य
    • दुनिया
    • व्यापार व अर्थव्यवस्था
    • स्वास्थ्य
    • कानून व प्रशासन
    • महिलाएं व बच्चे
    • खेल व ई-गेम्स
    • विज्ञान व प्रौद्योगिकी
    • पर्यावरण
    • कला व संस्कृति
    • विचार व संपादकीय
    • कहानी कॉर्नर
No Result
View All Result
Khabarspot
No Result
View All Result
Home प्रमुख ख़बरें

केदारनाथ में चार गुफाएं बनकर तैयार, पीएम मोदी ने गुफा में किया था ध्यान

Khabar Spot Desk by Khabar Spot Desk
07/10/2021
in प्रमुख ख़बरें
0
केदारनाथ में चार गुफाएं बनकर तैयार, पीएम मोदी ने गुफा में किया था ध्यान
141
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम में तीन गुफाएं बनकर तैयार हो गई हैं, जबकि एक गुफा का सौन्दर्यीकरण किया गया है। चार गुफाओं के तैयार होने से भक्त आसानी से यहां आकर रात काट रहे हैं और योग और ध्यान करके बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं। गुफाओं में पानी व बिजली समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

केदारनाथ में पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गुफाएं तैयार की गई हैं। पहाड़ों पर बनी पत्थर की पुरानी गुफाओं में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। केदारनाथ मंदिर से दायीं ओर दुग्ध गंगा से गरूड़चट्टी तक तीन ध्यान गुफाएं बनाई गई हैं, जबकि एक गुफा का सौन्दर्यीकरण किया गया है। वर्ष 2018 में यहां पहली ध्यान गुफा का निर्माण किया गया था, जिसके बाद अब यहां कुल चार ध्यान गुफाएं बन चुकी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2017 के अक्टूबर माह में पुर्ननिर्माण कार्यो के शिलान्यास के दौरान ही ध्यान के लिए केदारनाथ की पहाड़ियों पर ध्यान गुफा बनाने के आदेश दिये थे। जिसके बाद इन गुफाओं का निर्माण किया गया। केदारनाथ धाम से डेढ़ किमी दूर स्थित इन सभी गुफाओं का आस-पास ही निर्माण किया गया है। यह गुफाएं पौराणिक कला में तैयार की गई हैं। गुफाओं को सुविधाओं से लेस करते हुए इन्हें आधुनिक बनाया गया है।

ये सभी गुफाएं 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। इन गुफाओं की तीन मीटर लंबाई व दो मीटर चैड़ाई रखी गई है। गुफाओं के निर्माण में 27 लाख रुपये खर्च हुए हैं। प्रत्येक गुफा में एक-एक साधक ध्यान कर सकता है। यहां पर शौचालय, गर्म पानी करने की व्यवस्था है, जबकि पानी व बिजली से भी जोड़ा गया है। 18 मई वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धाम पहुंचकर यहां लगभग 18 घंटे तक साधना की थी और इसी वर्ष पूरे यात्राकाल में 95 श्रद्धालुओं ने गुफा में ध्यान व योग साधना की थी।

इस दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम की एक लाख से अधिक की आय भी हुई। जबकि बीते वर्ष कोरोनाकाल में सीमित यात्रा के बीच 25 श्रद्धालुओं ने ध्यान गुफा में साधना की थी। कोरोनो के कारण इस वर्ष अभी तक इन गुफाओं का संचालन नहीं हो सका है, लेकिन अब प्रशासन की ओर से भक्तों को गुफाआंे में जाने की अनुमति दी जा रही है।

डीएम मनुज गोयल ने बताया कि लोनिवि गुप्तकाशी ने तीन गुफाओं का नवनिर्माण किया है, जबकि एक गुफा का सौन्दर्यीकरण किया गया है। सभी गुफाओं का निर्माण पूरा होने के बाद जीएमवीएन को हस्तगत कर दी गई हैं। जीएमवीएन ही गुफाओं का संचालन कर रहा है।

Tags: CaveChar DhamKedarnathMeditationNarendra ModiTemple
Previous Post

नरेंद्र मोदी पहुंचे उत्तराखंड, ऋषिकेश एम्स से किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

Next Post

हेमकुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, श्रद्धालुओं ने किये अंतिम दर्शन

Next Post
हेमकुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, श्रद्धालुओं ने किये अंतिम दर्शन

हेमकुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, श्रद्धालुओं ने किये अंतिम दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

  • कला व संस्कृति
  • कहानी कॉर्नर
  • कानून व प्रशासन
  • खेल व ई-गेम्स
  • दुनिया
  • पर्यावरण
  • प्रमुख ख़बरें
  • महिलाएं व बच्चे
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विचार व संपादकीय
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी
  • व्यापार व अर्थव्यवस्था
  • स्वास्थ्य

Tags

Aam Aadmi Party aap AAP party Ajay Kothiyal America Bharatiya Janta Party BJP Bollywood cm uttarakhand Congress Death dehradun Dharmendra Pradhan Education Election Election 2022 Elections Famous singer Haridwar Harish rawat INC Indian National Congress Indian President Kedarnath Kulpati Prof PB Sharma National health mission News trend PM Modi Pralhad Joshi President Pushkar Singh dhami School Education Social Media Students Technology Tokyo 2020 Tokyo peralympic 2020 trend on social media Uttarakhand Uttarakhand Assembly Election 2022 Uttarakhand Election Uttarakhand Elections uttarakhand news Uttarakhand Police Uttar Pradesh

© 2021 Khabarspot.com

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • हमारे बारे में
  • प्रमुख ख़बरें
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • राज्य
  • दुनिया
  • व्यापार व अर्थव्यवस्था
  • स्वास्थ्य
  • कानून व प्रशासन
  • महिलाएं व बच्चे
  • खेल व ई-गेम्स
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी
  • पर्यावरण
  • कला व संस्कृति
  • विचार व संपादकीय
  • कहानी कॉर्नर

© 2021 Khabarspot.com